शिष्टाचार भेंट एवं संगठनात्मक चर्चा सम्पन्न

शिष्टाचार भेंट एवं संगठनात्मक चर्चा सम्पन्न

 

आज बहराइच स्थित होटल राधा कृष्णा पैलेस में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के नवनियुक्त श्रावस्ती जिलाध्यक्ष श्री प्रह्लाद दुबे जी ने अवध प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक त्रिवेदी जी से शिष्टाचार भेंट कर संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

 

इस अवसर पर संगठन के विस्तार, सामाजिक एकजुटता तथा जनपद स्तर पर परिषद की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक त्रिवेदी जी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर बहराइच जिलाध्यक्ष श्री शिव कुमार तिवारी, विधि प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष एडवोकेट बाबू राम तिवारी, राष्ट्रीय विकल्प मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमर नाथ शुक्ल, राम धर द्विवेदी, आलोक शुक्ला, कृपा राम मिश्र, राजेंद्र पांडेय, अखिलेश दुबे, जगदम्बा मिश्र, अरविंद शुक्ल, मनीष पाठक एवं राकेश पांडेय सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रह्लाद दुबे जी का स्वागत करते हुए उनके सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

 

“सशक्त संगठन ही सशक्त समाज की आधारशिला है।”