पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में 161 गुम मोबाइल बरामद, स्वामियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
CEIR पोर्टल व सर्विलांस टीम की सक्रियता से करीब 60 लाख के फोन रिकवर
देश के कई राज्यों से ट्रेस कर मोबाइल लौटाने की कार्रवाई जारी
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर। जनपद में गुम हुए मोबाइल फोन धारकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। संतकबीरनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 161 गुमशुदा एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सर्विलांस सेल/यातायात अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी सर्विलांस सेल अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने यह उपलब्धि हासिल की। टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और CCTNS प्रणाली के माध्यम से प्राप्त तकनीकी सूचनाओं, IMEI नंबर और सिम डेटा का विश्लेषण कर मोबाइलों को ट्रेस किया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा समय-समय पर सभी थानों एवं सर्विलांस टीम को CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइलों की शत-प्रतिशत बरामदगी के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में यह बड़ी कार्रवाई संभव हो सकी।
अन्य राज्यों से भी बरामद मोबाइल
संतकबीरनगर पुलिस ने केवल जनपद ही नहीं बल्कि दिल्ली, लखनऊ, बेंगलुरु, तमिलनाडु, मुंबई, बिहार, गुजरात, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों से भी मोबाइल बरामद किए हैं। संबंधित राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।
बरामदगी का विवरण
• 161 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन
• अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपये
जनसामान्य के लिए जरूरी सूचना
यदि आपका मोबाइल गुम या चोरी हो जाता है, तो CEIR.GOV.IN पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर IMEI नंबर ब्लॉक और ट्रेस कराया जा सकता है। शिकायत के लिए आधार कार्ड, मोबाइल खरीद का बिल (यदि उपलब्ध हो), संबंधित थाने की रिपोर्ट/एफआईआर, मोबाइल नंबर, IMEI नंबर और मॉडल नंबर आवश्यक होते हैं।
मोबाइल बरामद करने वाली टीम
सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार सिंह, कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश सिंह, अमरजीत मौर्य, नितीश कुमार, पीयूष कुमार गुप्ता शामिल रहे।
थाना स्तर पर कोतवाली खलीलाबाद से रविकान्त कुशवाहा (18 मोबाइल), दुधारा से विवेक सिंह (20 मोबाइल), महिला थाना से अजय मौर्या (08 मोबाइल), धनघटा से इन्द्रजीत कुमार (14 मोबाइल), महुली से अंकित पटेल (41 मोबाइल), मेंहदावल से सौरभ कुमार (09 मोबाइल), बखिरा से चन्द्रभान सिंह (13 मोबाइल), बेलहरकला से राजेन्द्र (36 मोबाइल) तथा धर्मसिंहवा से महिला आरक्षी शिवांगी सिंह (02 मोबाइल) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीम को प्रोत्साहन स्वरूप 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।