डी.पी.आर.ओ. से वार्ता के बाद सफाई कर्मचारी संघ ने स्थगित किया आन्दोलन

डी.पी.आर.ओ. से वार्ता के बाद सफाई कर्मचारी संघ ने स्थगित किया आन्दोलन

बस्ती। गुरूवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ‘डी.पी.आर.ओ.’ घनश्याम सागर से वार्ता और सहमति के बाद उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने अपना प्रस्तावित आन्दोलन स्थगित कर दिया है।

प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से संघ अध्यक्ष अजय आर्य ने बताया कि डीपीआरओ द्वारा सफाई कर्मचारियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने, सामूहिक रूप से गाली देने को लेकर आक्रोश का माहौल था। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल और स्वच्छता समन्वयक राजा शेर सिंह की पहल पर डीपीआरओ और संघ अध्यक्ष अजय आर्य, जिला कोषाध्यक्ष अशोक चौहान, संगठन मंत्री अमित कुमार चक्रवर्ती, जिला लेखा सम्प्रेक्षक भरत कुमार यादव, संजय यादव, मण्डल मंत्री, राजेश कुमार, रूद्रनरायन उर्फ रूदल, सन्तोष कुमार शर्मा की मौजूदगी में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं, वेतन विसंगति, एरियर भुगतान, ए.सी.पी., दिव्यांग भत्ता आदि को लेकर लम्बी वार्ता हुई। डीपीआरओ घनश्याम सागर ने कहा कि प्राथमिकता से समस्याओं का निस्तारण कराया जायेगा। कहा कि यदि उनकी किसी बात से सफाई कर्मचारी या संगठन पदाधिकारियों के सम्मान को ठेस पहुंची हो तो वे उसे वापस लेते हैं।