6 बेटियों की शादी के लिये टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने किया चेक का वितरण

6 बेटियों की शादी के लिये टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने किया चेक का वितरण

 

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। शिक्षकों के हित में काम करने वाली टीचर्स सेल्फ केयर टीम की ओर से जरूरतमंद शिक्षकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने का अभियान जारी है। इसी क्रम में शनिवार को कप्तानगंज ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। टीम के जिला संयोजक प्रमोद कुमार ओझा ने बताया कि जिले के छह लाभार्थियों को 51-51 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक बेटियों की शादी के लिये दिए गए। इस तरह कुल 3 लाख 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता वितरित की गई।

लाभार्थियों में छेदी प्रसाद, प्रेम पुजारी, किरन, मजहर आलम, वृजेश कुमार ओझा, प्रकाश कुमार गौतम को चेक दिया गया।

मण्डल सह-संयोजक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टीम का उद्देश्य जरूरत के समय शिक्षकों और उनके परिवारों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराना है, ताकि कठिन परिस्थितियों में उन्हें सहारा मिल सके।

चेक वितरण के दौरान जिला कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार चौधरी, लक्ष्मण पाल, रवीन्द्र मौर्य, अकील गिरि, अशोक कुमार, संजय मिश्रा, घनश्याम तिवारी, के.पी. आनंद, एआरपी भैया प्रकाश, राकेश कुमार चौहान, कन्यादान प्रभारी अवधेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।