*भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान हेतु सघन जनसंपर्क . डॉ रघुवर पाण्डेय*
बस्ती, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर फैजाबाद से भाजपा प्रत्याशी मा ध्रुव कुमार त्रिपाठी के पक्ष में आने वाले 23 अक्टूबर को मतदान हेतु समर्थन,सहयोग,और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष बस्ती विवेकानंद मिश्रा के मार्ग दर्शन में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल चौधरी, एवं भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ बस्ती के जिला संयोजक डॉ रघुवर पाण्डेय के नेतृत्व में आज बस्ती जनपद के विभिन्न विद्यालयों .बाबूराम जय जय राम चौधरी इंटर कॉलेज बस्ती, शिव हर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज महूडर पटखौली बस्ती,देशराज नारंग इंटर कालेज वाल्टरगंज बस्ती, महिला पी जी कॉलेज बस्ती, ए पी एन पी जी कॉलेज बस्ती,तथा जनपद के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों से जनसंपर्क किया तथा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने हेतु संवाद तथा निवेदन किया गया
क्षेत्रीय मंत्री भाजपा राजेश पाल चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षक हितों के लिये प्रतिबद्ध है। सरकार के लिए शिक्षकों का सम्मान सर्वोपरि है।
जिला संयोजक भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ बस्ती डॉ रघुवर पाण्डेय ने कहा कि शिक्षकों के लिए चिकित्सा हेतु कैशलेश कार्ड ,सामाजिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षकों की अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए भी प्रयास किया जा रहा है।