संकल्पों के साथ मनाया गया श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल का 10वां स्थापना दिवस

संकल्पों के साथ मनाया गया श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल का 10वां स्थापना दिवस

सांसद राम प्रसाद चौधरी ने किया शुभारंभ, जल्द शुरू होंगे हृदय रोग एवं न्यूरो विभाग

मरीजों की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता- बसन्त चौधरी

बस्ती। शहर के बड़े बन बरगदवा स्थित श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल का 10वां स्थापना दिवस रविवार को भव्य एवं गरिमामय समारोह के साथ मनाया गया। वर्ष 2016 में स्थापित इस अस्पताल ने पिछले दस वर्षों में क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर अपनी अलग पहचान बनाई है। स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों तथा गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद राम प्रसाद चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल ने पूर्वांचल के लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को 10वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी जनसेवा के कार्यों को इसी समर्पण के साथ जारी रखने का आह्वान किया।

अस्पताल के चेयरमैन बसंत चौधरी ने अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह अस्पताल केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता का है। सभी के सहयोग, विश्वास और स्नेह के कारण अस्पताल लगातार प्रगति कर रहा है तथा आने वाले समय में इसे और अधिक आधुनिक सुविधाओं, नई तकनीकों से सुसज्जित किया जाएगा। मरीजों की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डायरेक्टर पंकज चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल में शीघ्र ही हृदय रोग (कार्डियोलॉजी) एवं न्यूरो विभाग की स्थापना की जाएगी। इन विभागों के शुरू होने के बाद गंभीर मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ या अन्य महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक महेंद्र नाथ यादव, विधायक राजेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, नगर पंचायत नगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, रामनगर ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप नारायण पांडेय, नगर पंचायत कप्तानगंज अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आसमान सिंह, युवा वाहिनी के महामंत्री विनय सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शुक्ला, विनोद चौधरी, मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’, लोकदल के मंडल अध्यक्ष विवेक चौधरी, जिला अध्यक्ष महिपाल पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अस्पताल के जनरल मैनेजर वी. के. अय्यर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पी. पी. मिश्रा, डॉ. नवीन मौर्य, डॉ. असरार, डॉ. सोमाशा गुप्ता, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. वीरेंद्र चौधरी, डॉ. अजीज आलम, डॉ. अवधेश उपाध्याय, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, डॉ. डी. सी. श्रीवास्तव सहित अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही राम धीरज चौधरी, विनोद पांडे, कमलेंद्र पटेल, विश्वनाथ चौधरी, दुर्गेश चौधरी, सी. पी. चौधरी तथा सुधीर चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने समारोह में सहभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन जनपद के वरिष्ठ शिक्षाविद योगेश शुक्ला ने किया। पूरे समारोह में अस्पताल की दस वर्षों की उपलब्धियों, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं और भविष्य की विकास योजनाओं पर विशेष चर्चा हुई। अतिथियों ने अस्पताल परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की कामना की।