अनुराग लक्ष्य, 6 जुलाई
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
विगत 4 दिनों के बारिश ने मुंबई वासियों की जिंदगी को दर बदर कर दिया है। मुम्बई वासियों का कहना है कि आज तक ऐसी बारिश कभी नहीं हुई थी।
जिधर भी नज़र डालिए सिर्फ सैलाब जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।
सबसे बदतर हालत नालासुपाड़ा, वसई और घाटकोपर में देखने को मिल रही है। सड़कें तो पानी से लबरेज़ हो ही चुकी हैं। घरों में भी पानी भर जाने की वजह लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उधर मानखुर्द में एक चाल के ढह जाने से 4 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई। मलबे के नीचे अभी और कई लोगों के दबे रहने की सूचना है।
इस दर्दनाक हादसे को सुनते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
इस बारिश ने मुंबई वासियों की जिंदगी को जिस तरह तार तार कर दिया है, उससे तो यही साबित हो रहा है कि बी एम सी पूरी तरह अपने कार्यों में फेल है। क्योंकि यह समस्या मुंबई वासियों के लिए यह आम बात हो गई है। जिसकी वजह से हर साल मुंबई वासियों को उनके जान माल को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है