डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
बहराइच 03 जुलाई। विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड के माध्यम से लाभान्वित हुए कुल लाभार्थियों की सूची सक्सेस स्टोरी के साथ अग्रिम बैठक में साझा करने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पियर एजुकेटर एवं समुदाय में शिक्षा से वंचित किशोर किशोरियों समीक्षा एवं भूमिका के संबंध में चर्चा की गई। टीबी कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों की भूमिका एवं सुपरविजन के प्रगति की समीक्षा की गई। चल रहे ग्राम चौपाल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग कम किया जा रहा है जिसमें सक्रिय भागीदारी हेतु निर्देशित किया गया। प्रत्येक तहसील दिवस में स्वास्थ्य विभाग की योजना के लाभार्थियों को बुलाकर उनको लाभान्वित एवं अच्छी फोटोग्राफ्स साक्षा किया जाए।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में चिकित्साधिकारी टीम की सक्रिय भागीदारी एवं उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा अगले बैठक में सामिल किया जाए। जननी सुरक्षा योजना में भुगतान की स्थिति ब्लॉक रिसिया, मिहींपुरवा एवं महसी के संतोषजनक न होने पर अधीक्षक को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश प्राप्त हुए। पल्स पोलियो अभियान की गहन समीक्षा की गई जिसमें हुई उपलब्धि पोर्टल पर ससमय अपलोड करने हेतु निर्देशित किया गया। परिवार नियोजन कार्यक्रम में अंतराल विधियों से अत्यधिक इच्छुक लाभार्थियों को जोड़ा जाए। पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत सैम बच्चों के चिन्हीकरण एवं उपचार की समीक्षा की गयी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी हेतु निर्देशित किया गया।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीपीएम,डीपीआरओ, डीपीओ, विभिन्न कार्यक्रम के नोडल अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि, अधीक्षक एवं ब्लॉक मैनेजमेंट टीम, स्वयंसेवी संस्थान के अधिकारीगण तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण की उपस्थित रही।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः