महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।धार्मिक नगरीअयोध्या के सुग्रीव आश्रम,मोहल्ला-बरगदहिया (जैन मंदिर के निकट) में स्व.महंत गंगा दास महाराज रामायणी की स्मृति में भव्य वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में नगर के विशिष्ट साधु-संतों और गृहस्थ श्रद्धालुओं ने सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया। 2018 से अनवरत चल रही परंपरा
यह वार्षिक भंडारा स्व. श्यामसुन्दर दास (फलाहारी महाराज) के कृपापात्र शिष्य स्व. महंत गंगा दास महाराज रामायणी की स्मृति में आयोजित किया जाता है। उल्लेखनीय है कि यह धार्मिक आयोजन वर्ष 2018 से अनवरत रूप से मनाया जा रहा है, जो प्रतिवर्ष कृष्ण पक्ष तीज आषाढ़ के उपलक्ष्य में आयोजित होता है।
महंत विनोद दास ने संतों का किया सम्मान इस भव्य आयोजन के दौरान बाल योगी महंत विनोद दास महाराज ने स्वयं उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं का संचालन किया। भंडारे के पश्चात महंत विनोद दास महाराज ने पधारे हुए सभी साधु-संतों और श्रद्धालुओं को दक्षिणा देकर उनका अभिवादन किया और भेंट व विदाई दी। इस अनुष्ठान में क्षेत्र के धर्मप्रेमी जनों ने बड़ी श्रद्धा के साथ भाग लिया।