महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र कुमार सिंह की कार्यशैली और मरीजों के प्रति उनके समर्पण की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। आज सुबह से ही ओपीडी में मरीजों का तांता लग गया, जहाँ डॉ. सिंह ने पूरी तन्मयता के साथ एक-एक मरीज की जांच की। संतुष्ट दिखे मरीज डॉ. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी मरीजों को न केवल उचित चिकित्सा परामर्श दिया, बल्कि अस्पताल में उपलब्ध दवाओं को भी सुलभ कराया। उपचार के बाद सभी मरीज पूरी तरह से संतुष्ट नजर आए। अपनी कुशल चिकित्सा पद्धति और मिलनसार व्यवहार के कारण डॉ. सिंह क्षेत्र के लोगों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय हैं और उन पर मरीजों व अस्पताल कर्मचारियों का अटूट भरोसा है।
अस्पताल परिसर में रही गहमागहमी इस अवसर पर अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों की भारी भीड़ देखी गई। चिकित्सालय की सुचारू व्यवस्था और डॉ. सिंह के मार्गदर्शन में सहयोग देने के लिए कर्मचारी संदीप मिश्रा प्रदीप कुमार शर्मा और जितेन्द्र कुमार सक्रिय रहे। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार बलराम मौर्य सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
लोगों का कहना है कि डॉ. धर्मेन्द्र कुमार सिंह जैसे चिकित्सकों की सेवा भावना से ही सरकारी चिकित्सालयों के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत होता है।