– ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, ग्रामीणों में खुशी की लहर
कुदरहा, बस्ती। विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी- जी राम जी) योजना का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य अभिषेक दुबे व प्रधान प्रतिनिधि अजय पाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व फौड़ा चला कर किया। जिसमें अब श्रमिको को 125 दिन का रोजगार दिया जायेगा।
मुख्य अतिथि अभिषेक दुबे ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। इस योजना से श्रमिकों को बिना विचौली के सीधे लाभ मिलेगा। जिससे गांव के विकास को नई दिशा और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय पाल ने कहा कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ कराया जाएगा। श्रमिको को अब मजदूरी भी समय से मिलेगा।
कार्यक्रम में सचिव प्रकाश मोहन, संजय गोस्वामी, अंश तिवारी, विवेक पाल, अरविंद, राकेश पाल, सुंदर यादव, विंध्याचल, शंकर गौड़, राम सहाय यादव, मनोज कुमार, सूरज, जय प्रकाश सहित ग्रामीण व श्रमिक मौजूद रहे।