मिड डे मील रसोइया कर्मचारी यूनियन की  राज्य स्तरीय आम सभा की बैठक संपन्न

बस्ती सीटू से संबद्ध मिड डे मील रसोइया कर्मचारी यूनियन की  पूर्व निर्धारित राज्य स्तरीय आम सभा की बैठक प्रेस क्लब भवन पर संपन्न हुई।आम सभा आम सभा में  पदाधिकारियों  सहित कुल 27 सदस्यीय कार्यकारिणी का सर्व सम्मत से चुनाव संपन्न हुआ।बस्ती के कामरेड के के तिवारी प्रांतीय अध्यक्ष तथा इटावा की उमा देवी महामंत्री बनी। बैठक में चार श्रम संहिता रद्द किए जाने सहित न्यूनतम वेतन ,26000  रुपया प्रति माह किए जाने, पाल्य , नवीनी कारण समाप्त किए जाने  को लेकर  संघर्ष तेज किए जाने का  प्रस्ताव पास किया गया।

       आम सभा का उद्धघाटन करते हुए यूनियन के कोषाध्यक्ष संजीव सिंह ने आज के दौर में जब श्रमिकों के हितों पर हमले तेज हो रहे है ,श्रमिकों के हित के लिए बने कानूनों को कार्पोरेट और मालिका के पक्ष में तोड़ा मरोड़ा जा रहा है,यूनियनों को सांगठनिक रूप से मजबूत करते हुए स्वतंत्र तथा संयुक्त संघर्षों में भागीदारी करनी होगी।उसी दिशा में निश्चित समय उपरांत आम सभा का आवाहन किया गया है। प्रांतीय महामंत्री उर्मिला चौधरी ने सांगठनिक रिपोर्ट रखते हुए प्रतिनिधियों को अपनी राय रखने को कहा। कुल 13 साथियों ने अपनी राय रखते हुए सुझाव दिया।तत्पश्चात रिपोर्टर्स सम्मत से पारित किया गया।
     आम सभा को बस्ती जनौस के नेता नवनीत यादव,माकपा के जिला सचिव शेष्मणि ,पत्रकार वैदिक आदि ने मजदूर संगठनों के जुझारू संघर्षों के साथ एक जुटता  का संकल्प लिया।
       अंत में नई  27  सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। कामरेड के के तिवारी अध्यक्ष ,इटावा की उमा देवी महामंत्री,अमर सिंह शाक्य कार्यकारी अध्यक्ष, बीना गुप्ता ,ध्रुव चंद उपाध्यक्ष,  तीन संगठन मंत्री में दो पद रिक्त तथा एक पर उर।इला चौधरी, तीन पद संयुक्त मंत्री  पर विजय नाथ तिवारी और दो पद रिक्त सहित कोषाध्यक्ष पद पर संजीव सिन्हा के चुनाव  सहित शेष कार्यकारिणी का चुनाव हुआ।
      संगठन के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष तथा आयोजन समिति के संयोजक ध्रुव चंद ने सफल आम सभा के लिए आए हुए प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।आम सभा की अध्यक्षता तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल उर्मिला चौधरी,ध्रुव चंद और विजय नाथ तिवारी ने किया।