व्यक्ति के व्यक्तित्व और कृतित्व से मिलता है सम्मान : डॉ रघुवर पाण्डेय
बस्ती । महिला पी जी कॉलेज बस्ती में बुक लिफ्टर के पद पर कार्यरत अखिलेश कुमार सिंह की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी के मार्ग दर्शन में महाविद्यालय कर्मचारी संघ बस्ती द्वारा पटेल चौक स्थित शाहू जी रिसॉर्ट में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजशास्त्री और भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ बस्ती के जिला संयोजक डॉ रघुवर पाण्डेय रहे।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए डॉ रघुवर पाण्डेय जिला संयोजक भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ बस्ती ने कहा कि व्यक्ति का सम्मान सेवाकाल में उसके व्यक्तित्व और कृतित्व से होता है।अखिलेश जी ने पूरे निष्ठा और समर्पण भाव से महाविद्यालय की तीस वर्षों तक निरंतर सेवा की है। इनके सेवानिवृत्त के पश्चात भी इनका कार्य व्यवहार अविस्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय कर्मचारी संघ बस्ती के जिला अध्यक्ष सूर्या उपाध्याय ने कहा कि श्री अखिलेश जी का कार्य और व्यवहार हम सभी के लिए अनुकरणीय है महाविद्यालय के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठा और समर्पण की भावना अद्भुत है।
अपने संबोधन में गिरजानंद राव ने कहा कि अखिलेश जी का कार्य और व्यवहार सभी के लिए सर्वोत्तम रहा है।
अरूण मणि त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश जी ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ अपने सभी कार्य को समय के अंतर्गत पूरा किया उनकी याद हम लोगों के दिलों में सदैव बनी रहेगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सूर्य प्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष,योगेश मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष,संतोष सिंह मंडल ,आनंद कुमार, अखिलेश कुमार सोनकर, श्रीमती पूनम यादव,विजय नाथ ,हरि ओम दुबे, ज्ञानेश्वर तिवारी जनपद के कर्मचारी उपस्थित रहे।