राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट करते सपा नेता अमित गोंड
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले सपा नेता अमित गोंड
बस्ती। समाजवादी अनुसूचित जन जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित गोंड ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भेंट कर उन्हें महारानी वीरांगना दुर्गावती का चित्र भेंट किया।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से अमित गोंड ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से संक्षेप में जनपद के राजनीतिक, सामाजिक स्थिति पर चर्चा हुई। उन्हें गोंड समाज की समस्याओं से भी अवगत कराया कि शासनादेश के बावजूद गोंड समाज के लोगों का जाति प्रमाण-पत्र नही बन पा रहा है। अमित गोंड ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका हौसला बढाया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुुलाकात के दौरान अमित गांेड़ के साथ दीपचंद गोंड, शुभम गोंड, नीरज गोंड, हनुमान गोंड,शालिराम गोंड,अभिषेक गोंड, मोनू गोंड जय ,संतोष, अजय आदि शामिल रहे।