व्यापार बंधु की बैठक में उठीं व्यापारियों की समस्याएं, डीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में अयोध्या शहर और जिले के व्यापारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से अयोध्या धाम व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष प्रमुखता से रखा। व्यापारियों ने शहर में सुगम आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न दिक्कतों को अवगत कराया। शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर और शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है ताकि व्यापारिक गतिविधियों में किसी प्रकार की बाधा न आए।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी विजय गुप्ता, मनोज जायसवाल, ज्ञान केसरवानी, संजय गुप्ता, कविंद्र साहनी, रमेश चौरसिया और अश्वनी तिवारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।