पहली ही बरसात में मुंबई हुई पानी पानी,,,,,,,
अनुराग लक्ष्य, 24 जून
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
मुंबई और आस पास की तपती धरती पर आखिरकार आज सुबह मानसून की पहली बारिश ने दस्तक दी ।
मौसम खुशगवार हुआ, लोगों की तपती और झुलसती काया को कुछ राहत तो ज़रूर मिली लेकिन फिर उसी समस्या को झेलना पड़ा। जो मुंबई वासी हर साल खेलते हैं।
सड़कें लबालब पानी से भर गईं और सुबह निकलने वाले कामगारों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कत और परेशानी से गुजरना पड़ा। यह समस्या मुंबई वासी हर साल खेलते हैं, लेकिन बी एम सी इससे हर साल अंजान बनी रहती है।
सायन, धारावी, कुर्ला, बांद्रा, सांताक्रुज, अंधेरी, जोगेश्वरी, मलाड, गोरेगांव, कांदिवली, बोरीवली, मानखुर्द, गोवंडी सहित दादर, माटुंगा, और वडाला सभी स्थानों पर पानी भरने की वजह सड़कें सैलाब में तब्दील हो गई।
समाचार लिखे जाने तक मुंबई में बारिश हो रही है, जिसे आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में बारिश के कारण मुंबई वासियों को और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है ।