शिवसेना के विधि प्रकोष्ठ, भवानी सेना का विस्तार
बस्ती। रविवार को शिवसेना की बैठक गायत्री मंदिर परिसर में जिला प्रभारी प्रमोद पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, नीति, कार्येक्रम पर चर्चा के साथ ही अधिवक्ता प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया। सर्व सम्मत से अमित सिंह अध्यक्ष, भवानी सेना में दीप्ति सिंह को सं्रगठन महामंत्री का दायित्व सौंपा गया।
जिला प्रभारी प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि मजबूत संगठन से ही राजनीतिक, सामाजिक लक्ष्य प्राप्त होंगे, इस दिशा में निरन्तर प्रयास जारी है। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप दूबे, सुरेश निषाद, बलराम प्रजापति, अजय कुमार चौधरी, श्रीओम मिश्रा, हरिश्चन्द्र सिंह, आशीष गुप्ता, मुराती देवी, लक्ष्मी, सोनी सिंह, गीता, मालती देवी, प्रभावती देवी, गीता देवी, चन्द्रावती देवी आदि उपस्थित रहे।