ए बी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने फादर्स डे और योगा डे किया सेलिब्रेट 

ए बी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने फादर्स डे और योगा डे किया सेलिब्रेट

नौतनवां (महराजगंज) नौतनवां के ए बी इंटरनेशनल स्कूल के क्लास 9 – 12 के बच्चों ने अपने पिता, दादाजी और अंकल के साथ विद्यालय प्रांगण में समस्त विद्यालय परिवार के साथ फादर्स डे और योगा डे सेलिब्रेट किया। फादर्स डे और योगा डे दोनों 21 जून को है। विद्यालय में उसका प्री सेलिब्रेशन प्लान किया गया। समस्त विद्यालय परिवार ने बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ आज के दिन का आयोजन किया। इस अवसर पर बच्चों के फादर और फादर फिगर को स्कूल में इन्वाइट किया गया और सभी बच्चों ने अपने फादर्स के साथ योगा किया और गेम्स में भी पार्टिसिपेट किया। सब बहुत खुश थे और सबने बहुत एन्जॉय किया। सभी फादर्स ने आज के आयोजन को सराहा और विद्यालय परिवार का धन्यवाद किया।कार्यक्रम का आरम्भ प्रार्थना से किया गया उसके बाद बच्चों ने अपने पिता के हाथ पे बैंड बांधा और अपने बांड को मजबूत किया । उसके बाद डायरेक्टर अंजली ने सभी का स्वागत वेलकम स्पीच से किया । उसके बाद सबने योगा किया और हेल्दी रिफ्रेशमेंट लिया।

स्कूल के चीफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बी. के. त्रिपाठी ने सभी पेरेंट्स का स्वागत किया और सभी विनर्स को अवार्ड दिया। प्रिंसिपल दीप्ति शुक्ला ने सभी का धन्यवाद किया।

टीचर्स में गवशूल, विवेक, आदित्य, माइकल, प्रियांशु, अरुण, काशिफ, हर्ष, परमजीत, जीतेन्द्र, प्रतिभा, सौम्या, ऐमान, राजी, रीमा,सुजाता, प्रदीप, सूरज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।