बभनी हत्याकांड: भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय पहुंचे पीड़ित परिवार के घर
दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा, कड़ी कार्रवाई होगी—सहजानंद राय
पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन, सीएम को लिखेंगे पत्र
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के कोलकी चमरसन (बभनी) गांव में आनंद (पुत्र इंद्रेश) की हुई नृशंस एवं जघन्य हत्या की सूचना मिलते ही भाजपा गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय तत्काल पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सहजानंद राय ने कहा कि इस कायरतापूर्ण कृत्य को अंजाम देने वाले दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कानून का शिकंजा ऐसा कसेगा कि यह अपराधियों के लिए नजीर बनेगा।”
उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों, विशेष रूप से एसडीएम को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हर संभव त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि वे मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर परिवार के लिए विशेष आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास करेंगे।
सहजानंद राय ने कहा कि मृतक के आश्रितों, पत्नी और बच्चों को सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाएगा, ताकि परिवार को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, विधायक अनिल त्रिपाठी सहित कौशलेंद्र सिंह, गणेश पांडेय, ज्ञानेंद्र मिश्र, अमर राय, आदित्य यादव, हैप्पी, नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, रूद्रनाथ मिश्र, भूपेंद्र तिवारी, शक्ति मणि, मानवेंद्र एवं मीडिया प्रभारी ब्रह्मानंद पांडेय समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।