विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजी केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजी केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

 

2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा भारत : हरीश द्विवेदी

 

जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को जोड़ने का सशक्त माध्यम बना सम्मेलन : विवेकानन्द मिश्र

 

बस्ती। केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को भाजपा कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के असम प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ तथा उपस्थित जनों को विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर नई पहचान के साथ उभर रहा है और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का उद्देश्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं, उपलब्धियों और अंत्योदय की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं ने गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।

 

सम्मेलन में वरिष्ठ पत्रकार जयंत मिश्र, यशकांत सिंह, रवि सोनकर, रमा शर्मा, जगदीश अग्रहरी, पुनीत ओझा, सुरेन्द्र पाण्डेय, कौशलेन्द्र पाल, गोपेश्वर त्रिपाठी एवं राजेश पाल चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर अटल बिहारी प्रेक्षागृह परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का मुख्य अतिथि हरीश द्विवेदी ने अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। विभागीय प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों को उनसे जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन अखण्ड प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर गजेन्द्र सिंह, अनिल दुबे, डा. वीरेंद्र त्रिपाठी, जटाशंकर शुक्ल, अमृत वर्मा, अंकुर वर्मा, अरविन्द मिश्र, डा. वी.के. श्रीवास्तव, निरंकुश शुक्ला, डा. शक्ति सिंह, डा. सौरभ बोस, डा. रघुवर पाण्डेय, उपेन्द्र नारायण शुक्ल, डा. दिलीप त्रिपाठी, प्रमोद पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्र, सुमन सिंह, संध्या दीक्षित, किरन वर्मा, ममता सिंह, सूर्यवंश मौर्य, पुष्करादित्य सिंह, रमेश चक्रवर्ती, सतीश सोनकर, सुनील पासवान, आलोक चौधरी, गोकुल प्रसाद, राजकुमार शुक्ल, चंद्रमणि पाण्डेय, गिरिजेश यादव, सीताराम गुप्ता, कृष्णकांत पाण्डेय, विष्णु प्रकाश त्रिपाठी, प्रमोद वर्मा, डा. महेन्द्र गौड़, रामवृक्ष निषाद, चंद्रभान, संतोष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, दिनेश पाण्डेय, पंकज श्रीवास्तव, रमेश मिश्रा, सिद्धार्थ मिश्र, अरविन्द श्रीवास्तव, अरविन्द सिंह, राम श्रृंगार ओझा, राजन गुप्ता, डा. रोली सिंह, गौरव गुप्ता, मनमोहन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।