महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने अपने संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय और धारदार बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय लोकदल अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अवध क्षेत्र के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी के दिशा-निर्देशों तथा प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी डॉ. रामाशीष राय की स्वीकृति के बाद की गई हैं। इन नेताओं को मिली अवध क्षेत्र की कमान। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार अवध क्षेत्र के जिलों में निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।अयोध्या बलराम यादव (जिलाध्यक्ष) एवं अरविंद सिंह ‘महंत’ (महानगर अध्यक्ष) लखनऊ सत्य प्रकाश तिवारी (जिलाध्यक्ष) एवं सरताज अहमद (महानगर अध्यक्ष)
बाराबंकी डॉक्टर राम अचल (जिलाध्यक्ष) सुल्तानपुर बिलाल अहमद (जिलाध्यक्ष) अमेठी सज्जन पाठक (जिलाध्यक्ष)
रायबरेली समर जीत सिंह (जिलाध्यक्ष) उन्नाव सुभाष यादव (जिलाध्यक्ष) सीतापुर शरद कुमार पांडेय (जिलाध्यक्ष) हरदोई रामदास दीक्षित (जिलाध्यक्ष) 30 जून तक कार्यसमिति गठन के निर्देश क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के विचारों तथा रालोद के संस्थापक चौधरी अजित सिंह के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष आगामी 30 जून तक अपनी जिला व महानगर कार्यसमिति का गठन कर प्रदेश मुख्यालय को सूचित करें। मुझे पूरा विश्वास है कि यह नई टीम संगठन को एक नई ऊर्जा देगी और अवध क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल के जनाधार को और अधिक मजबूत बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।