संतकबीरनगर में शिक्षा का नया अध्याय: सूर्या ग्रुप ने शुरू की कानून की पढ़ाई, प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
अब जिले में ही बनेगा वकालत का भविष्य: खलीलाबाद में लॉ कॉलेजों का शुभारंभ
BA-LLB और LLB कोर्स में सुनहरा अवसर, सीमित सीटों पर ‘पहले आओ-पहले पाओ’ आधार पर प्रवेश
जितेन्द्र पाठक
#संतकबीरनगर।जनपद के शिक्षा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। अग्रणी शैक्षणिक संस्थान ‘सूर्या ग्रुप’ ने जिले के युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए खलीलाबाद में विधि (कानून) की पढ़ाई के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। ‘सूर्या लॉ कॉलेज’ तथा ‘पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी लॉ कॉलेज’ के माध्यम से अब छात्र-छात्राएं अपने ही जिले में उच्च स्तरीय कानूनी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर) से सम्बद्ध इन संस्थानों की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में विधिक जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को बेहतर करियर विकल्प प्रदान करना है। अब तक कानून की पढ़ाई के लिए बड़े शहरों का रुख करने वाले छात्रों के लिए यह पहल बेहद लाभकारी साबित होगी।
खलीलाबाद के केंद्र में स्थित इन कॉलेजों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त परिसर और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है। संस्थान द्वारा दो प्रमुख पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं— इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण छात्रों के लिए BA-LLB (5 वर्षीय पाठ्यक्रम), जिसका वार्षिक शुल्क मात्र ₹20,000 निर्धारित किया गया है, तथा स्नातक उत्तीर्ण युवाओं के लिए LLB (3 वर्षीय पाठ्यक्रम)।
कॉलेज के प्रबंधक डॉ. उदय ने बताया कि छात्रों को अनुभवी शिक्षकों और उत्कृष्ट विधिक माहौल का लाभ मिलेगा, जिससे उनका भविष्य मजबूत होगा। वहीं प्राचार्य डॉ. बृजेश सिंह ने जानकारी दी कि नए सत्र के लिए सीटें सीमित हैं और प्रवेश ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिया जा रहा है।
इच्छुक छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक खलीलाबाद स्थित संस्थान कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 9452190295 एवं 8726557778 पर जानकारी प्राप्त कर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।
इस पहल से न केवल जिले में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठेगा, बल्कि युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए एक मजबूत मंच भी मिलेगा।