स्काउट गाइड रोवर रेंजर किये जायेंगे पुरस्कृत, तैयारी बैठक सम्पन्न

स्काउट गाइड रोवर रेंजर किये जायेंगे पुरस्कृत, तैयारी बैठक सम्पन्न

 

बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ प्रभात कुमार के निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में स्काउट गाइड रोवर रेंजर्स की दक्षता बढ़ाने के लिए और उन्हें पुरस्कृत करने के लिए जनपद और प्रदेश स्तर पर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं, उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से सभी जनपदों में प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी और अच्छे चयनित अभ्यर्थियों को जनपद के साथ साथ प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जायेगा, पत्र के माध्यम से व आनलाइन बैठक के माध्यम से स्लोगन प्रतियोगिता, विडियो ग्राफी प्रतियोगिता,थीम सांग प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता से संबंधित चर्चा परिचर्चा की गई ऑन लाईन माध्यम से ही जिज्ञासाओं को प्रादेशिक संगठन आयुक्त पूनम संधु, संयुक्त प्रादेशिक संगठन आयुक्त मयंक शर्मा ने विस्तार पूर्वक समाधान किया, प्रादेशिक ऑन लाईन बैठक में जनपद बस्ती से जिला सचिव लीडर ट्रेनर स्काउट डॉ कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड लीडर ट्रेनर सत्या पाण्डेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सहायक लीडर ट्रेनर अजय कुमार वर्मा, प्रभारी जिला संगठन आयुक्त स्काउट अनूप कुमार सिंह आदि ने प्रतिभाग किया, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती सुषमा यादव ने कहा कि प्रतियोगिता में हम ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागियों को प्रतिभाग कराने का प्रयास जारी रखेंगे।