त्रिलोकपुर टांडा में 45 हैंडलूम चलाने के इच्छुक महिला बुनकरों के साथ चौपाल लगाकर उद्योग विभाग व हैंडलूम विभाग के जानकारी दी गई

*त्रिलोकपुर टांडा में 45 हैंडलूम चलाने के इच्छुक महिला बुनकरों के साथ चौपाल लगाकर उद्योग विभाग व हैंडलूम विभाग के जानकारी दी गई*

 

 

अम्बेडकर नगर।भारत सरकार के १२ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 13 जून को ज़िला अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश के क्रम में जनपद अंबेडकर नगर के हैंडलूम को बढ़ावा देने के लिए बुनकर सेवा केंद्र वाराणसी के उप निदेशक अशोक कुमार वर्मा व उनकी टीम द्वारा टांडा के हैंडलूम के पहचान जमदानी डॉ कलीम के यहाँ पहुँच कर फ्रेम हैंडलूम का निरीक्षण किया गया उसके उपरांत त्रिलोकपुर टांडा में 45 हैंडलूम चलाने के इच्छुक महिला बुनकरों के साथ चौपाल लगाकर उद्योग विभाग व हैंडलूम विभाग के जानकारी दी गई । उसके उपरांत एसडीएम टांडा के साथ हैंडलूम बुनकरों के समस्यों पर चर्चा के गई । तदोपरांत जिलाधिकारी द्वारा हैंडलूम के समर्थ योजना का प्रशिक्षण 15 जुलाई से प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया साथ ही हैंडलूम का क्लस्टर भी स्थापित करने का निर्देश दिया गया, जिससे हैंडलूम बुनकरों को एक नई पाचन मिल सके और प्रति व्यक्ति आय के वृद्धि हो सके। अंत में टीम द्वारा नगपुर जलालपुर के बुनकरों का निरीक्षण कर प्रशिक्षण प्रारम्भ करने का आश्वासन दिया गया। जिसमे उद्योग विभाग से सहायक आयुक्त अजय कुमार शर्मा , उद्यमी मित्र अखिलेश पटेल , हैंडलूम के शरद चौहान वस्त्र निरीक्षक, व अन्य लोग उपस्थित रहे।