अवैध असलहों के साथ 5 अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
चेकिंग अभियान में पिस्टल, तमंचे, कारतूस व दो बाइक बरामद
तीन अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास, पूछताछ में हुए अहम खुलासे
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने पांच अभियुक्तों को अवैध असलहों, कारतूसों और दो मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे एवं प्रभारी एसओजी रजनीश राय नेतृत्व में गठित टीम ने बनकटिया गांव के पश्चिम स्थित बाग से अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में नितेश चौरसिया पुत्र रामकेश, सत्यम चौरसिया पुत्र रविप्रताप, कृष्णा यादव पुत्र लवकुश, रूद्र प्रताप यादव पुत्र विद्यासागर तथा रोहित कुमार गौड पुत्र लालमन शामिल हैं। इनके कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर, तीन तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, विभिन्न जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और 750 रुपये नकद बरामद किए गए।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने असलहे दो अलग-अलग व्यक्तियों से खरीदे थे और उनका इस्तेमाल लोगों को डरा-धमकाकर अपराध करने के लिए करते थे। इस संबंध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 513/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वहीं बरामद दोनों मोटरसाइकिलों को कागजात न होने के कारण मोटर वाहन अधिनियम धारा 207 में सीज कर दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे:
चौकी बघौली टीम उ0नि0 शैलेंद्र कुमार, उ0नि0 ध्रुव नारायण यादव, उ0नि0 धर्मनाथ यादव, हे0का0 हरि नारायण प्रसाद, हे0का0 रामरतन, का0 सूर्यप्रकाश, का0 आकाश यादव, का0 धर्मेंद्र कुमार।
एसओजी टीम प्रभारी रजनीश राय, हे0का0 अनुज राय, का0 दीपक सिंह, का0 सर्वेश मिश्रा, का0 शुभम कुमार, का0 विवेक मिश्रा।
सर्विलांस सेल का0 ज्ञानप्रकाश सिंह।
गौरतलब है कि गिरफ्तार पांच अभियुक्तों में से तीन का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिन पर मारपीट, धमकी और आयुध अधिनियम से संबंधित प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।