केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित
बहराइच 12 जून। केंद्र सरकार के अभूतपूर्व विकास, सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उद्यमियों, अधिवक्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट राजेष प्रसाद ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में जनकल्याण, आधारभूत संरचना विकास, डिजिटल सशक्तिकरण, महिला एवं युवा उत्थान तथा आत्मनिर्भर भारत जैसे अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सम्मेलन में उपस्थित उद्यमियों एवं अधिवक्ताओं ने विभिन्न विकासात्मक योजनाओं, सुशासन की पहल तथा नागरिक सेवाओं में आए सकारात्मक बदलावों पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की जनहितकारी नीतियों से देश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिली है तथा आमजन के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही उपस्थित प्रबुद्ध जनों से सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की गई। सम्मेलन का समापन राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता, उद्यमी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर डीजीसी राजस्व अजय षर्मा, एडीजीसी अतुल गौड़, एकता जायसवाल, व्यापारी प्रमोद डालमिया, विनोद अग्रवाल, मनोज गुप्ता, दुर्गेष पाण्डेय, सरदार मोहन सिंह, सुधाकर मिश्रा, आलोक षुक्ला, देवेन्द्र पाण्डेय, अनिल मिश्रा, संदीप मिश्रा व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः