प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक 4399 दिन के सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा बस्ती ने सभी 26 मंडलों में किया विशेष पूजन-अर्चन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक 4399 दिन के सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा बस्ती ने सभी 26 मंडलों में किया विशेष पूजन-अर्चन

 

कप्तानगंज और सांऊघाट समेत पूरे जिले के मंदिरों में गूंजे वैदिक मंत्रोच्चार, कार्यकर्ताओं ने लिया ‘विकसित भारत’ का संकल्प

 

जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश और पूर्व विधायक दयाराम चौधरी समेत वरिष्ठ नेता कार्यक्रमों में हुए शामिल

 

बस्ती। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सर्वाधिक 4399 दिन का स्वर्णिम कार्यकाल पूर्ण करने के ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बस्ती द्वारा जिले के सभी 26 मंडलों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन, हवन, प्रार्थना सभाओं एवं सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र की निरंतर समृद्धि की कामना की गई।

कप्तानगंज स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में विशेष पूजन-अर्चन एवं प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा कप्तानगंज मंडल अध्यक्ष गौरव मणि तिवारी ने की। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रधानमंत्री के सतत नेतृत्व के लिए प्रार्थना की।

 

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने अपने संदेश में कहा। “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह ऐतिहासिक कार्यकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का गौरवपूर्ण अध्याय है। यह उपलब्धि केवल किसी व्यक्ति की राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि देश की 140 करोड़ जनता के विश्वास, आशा और आकांक्षाओं की विजय है। पीएम मोदी ने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और दूरदर्शी नेतृत्व के माध्यम से भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है।”

 

जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्विकास और भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रचार-प्रसार ने देशवासियों के आत्मगौरव को नई ऊंचाई दी है। प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि और हर घर जल जैसी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया है।

 

बस्ती सदर विधानसभा के सांऊघाट मंडल अंतर्गत कडर मंदिर में भी एक।विशेष पूजन-अर्चन एवं प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया, सुभाष यदुवंश (प्रदेश महामंत्री एवं MLC) उन्होंने कहा कि जनकल्याण एवं राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली मोदी सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाया है। ‘विकसित भारत’ का संकल्प आज जन-जन का संकल्प बन चुका है। दयाराम चौधरी (पूर्व विधायक, बस्ती सदर) उन्होंने कहा कि सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल क्रांति और गरीब कल्याण के क्षेत्र में हुए कार्य देश के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होंगे

 

जिले के सभी 26 मंडलों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने हेतु जन-जागरण और जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रमों का समापन प्रसाद वितरण एवं “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम” के गगनभेदी उद्घोष के साथ हुआ।

 

इस अवसर पर दिलीप पांडेय , अमृत वर्मा, मंडल अध्यक्ष कामेंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष विशुद्धानंद त्रिपाठी, पवन चौधरी, उदयभान, ओम प्रकाश चौधरी, गिरजेश, रामकृपाल, जनार्दन विश्वकर्मा, राजन पांडेय, विनोद शुक्ला, रिंकू पाठक सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।