पौध रोपण में सबकी हो भागीदारी- संयुक्त शिक्षा निदेशक

पौध रोपण में सबकी हो भागीदारी-

संयुक्त शिक्षा निदेशक

 

बस्ती। पौध रोपण में सबकी भागीदारी हो प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ जरूर लगाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें जिससे हमारे जनपद और मण्डल में पेड़ो की संख्या बढ़े, पेड़ पौधों की अधिकता से पर्यावरण भी शुद्ध होगा और हमें बढ़ते हुए तापमान से भी राहत मिलेगी, जीव जंतुओं का जीवन भी आसान हो जायेगा, यह विचार संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मण्डल बस्ती एवं अध्यक्ष भारत स्काउट और गाइड मण्डलीय समिति बस्ती मण्डल श्रीमान आनन्दकर ने अपने कार्यालय परिसर में बरगद आदि का पौधा लगाने के उपरांत व्यक्त किया, कहा कि पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं किया सकता, इस अवसर पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती सुषमा यादव, मुख्यालय आयुक्त स्काउट आज्ञाराम वर्मा, जिला सचिव भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती लीडर ट्रेनर डॉ कुलदीप सिंह, प्रभारी जिला संगठन आयुक्त स्काउट अनूप कुमार सिंह, ब्लाक स्काउट मास्टर रामनगर रोहित लाल यादव, आलोक मिश्रा, रमेश यादव, विजय कुमार आदि की सहभागिता रही।