मा. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र नीरज सिंह ने सपरिवार किए हनुमान जी के दर्शन, संतों ने दिया आशीर्वाद

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। केंद्रीय रक्षामंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह के सुपुत्र नीरज सिंह ने सपरिवार अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी में हनुमान जी महाराज के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने बजरंगबली के चरणों में माथा टेककर देश की सुख-समृद्धि और लोक-कल्याण की कामना की। दर्शनोपरांत हनुमानगढ़ी के संतों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य महंत संजय दास जी महाराज एवं श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास जी महाराज ने नीरज सिंह को सपरिवार अपना पावन आशीर्वाद दिया। संतों ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप पवित्र रामचरितमानस, हनुमान चालीसा और रामनामा (रामनामी पटका) भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान धार्मिक वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा और संतों ने नीरज सिंह के उज्ज्वल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। दर्शन के दौरान स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रशासन के वरिष्ठ जन भी उपस्थित रहे।