थाना हरैया पुलिस टीम द्वारा पांच वांछित वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ कुर्की की कार्यवाही की गयी

 

 

बस्ती प्रभारी निरीक्षक हर्रैया के कुशल नेतृत्व में माननीय न्यायालय द्वारा जारी आदेशिका के अनुपालन में आज दिनांक 02-06-2026 को तड़के सुबह वांछित वारंटी अभियुक्तों (1) रिंकू सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी महुलानी थाना पैकोलिया जनपद बस्ती, (2) डॉक्टर सिंह पुत्र ध्रुव सिंह साकिन महुआपार थाना हर्रैया जनपद बस्ती, (3) विक्रम सिंह पुत्र रणविजय सिंह निवासी महेवाकुंवर थाना हर्रैया जनपद बस्ती, (4) विपिन सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी बरहपुर थाना हरैया जनपद बस्ती और (5) राम आशीष सिंह पुत्र शिव बहाल सिंह निवासी एकडंगी थाना हरैया जनपद बस्ती के चल संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही नियमानुसार संपादित की गई।
उल्लेखनीय है कि यह सभी अपराधी माननीय न्यायालय द्वारा जारी आदेशों की उपेक्षा कर रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी उपस्थिति छिपा रहे थे, जिसके फलस्वरुप थाना हर्रैया की पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय का आदेश अनुपालित करते हुए उपरोक्त कार्रवाई संपादित की गई।