*महिला से कमेंटबाजी करने पर 02 आरोपियों को थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार*

 

बस्ती थाना सोनहा पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकाशित खबर दो लड़के एक महिला/ नवयुवती के ऊपर कमेंट बाजी कर रहे हैं, की जांच कराई गई तो पाया गया कि दिनांक 31.05.2026 को 15.00 बजे थाना क्षेत्र की एक महिला/युवती भानपुर से अपने घर जा रही थी कि रास्ते में दो युवक महिला के ऊपर कमेंट बाजी कर रहे हैं जिनकी पहचान एवं सत्यापन किया गया तो पाया गया कि आरोपी उजेर अहमद पुत्र अजीजुल रहमान उम्र लगभग 20 वर्ष तथा तबरेज पुत्र हजरत अली उम्र लगभग 21 वर्ष साकिनान ग्राम मिश्रोलिया थाना सोनहा जनपद बस्ती द्वारा संदर्भित महिला के ऊपर कमेंट किया जा रहा था। महिला द्वारा सोशल मीडिया पर शिकायत की गई थी, दोनों आरोपीयों को बाद जांच सत्यापन की कार्यवाही कर गिरफ्तार कर अन्तर्गत धारा 170,126,135 bnss में चालान किया गया है