खंड शिक्षा अधिकारी पौली के पदोन्नति प्राप्त करने पर शिक्षकों ने सम्मानित कर दी बधाई 

• बीआरसी पौली पर हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

पौली। ब्लाक संसाधन केंद्र पौली पर खंड शिक्षाधिकारी अर्जुन प्रसाद को शासन द्वारा प्रोन्नति मिलने पर शिक्षक समुदाय में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और मिठाई खिलाकर सम्मानित किए।

    प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक मंत्री विपिन कुमार व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उपाध्याय व राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विनोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीआरसी पर एकत्रित होकर खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा को स्मृति चिह्न भेट कर सम्मान किया। राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान खण्ड शिक्षा अधिकारी ने इस ब्लाक में अपने सेवाकाल के दौरान शिक्षकों को प्रेरित कर विकास खण्ड की शैक्षणिक प्रगति के लिए कार्य किया है। साथ ही साथ अपने सरल स्वभाव तथा अद्भुत कार्यशैली से शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार मिला है।

       खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने कहा कि यहां के शिक्षक बहुत ही कर्मठी व कर्तव्यपरायण हैं। इन्हीं के बल पर सदैव जनपद में विकास खंड अग्रडी रहता था। जिससे मेरा भी सम्मान होता रहा। पदोन्नति के बाद भी शिक्षक व छात्रा से जुड़ाव मेरा निरंतर बना रहेगा।

       मौके पर भूलेंद्र यादव, आदर्श मणि त्रिपाठी, हरिओम त्रिपाठी, अभय दुबे, मुबारक अली, महेंद्र यादव, अमित सिंह, राकेश कुमार, रुदल प्रसाद, मनीराम, दिलीप कुमार, नरेंद्र, वीरेंद्र चौधरी शंभू कुमार सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।