बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का मंच है समर कैंप -संजय शुक्ल

डायट में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समर कैंप शुरू
बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को 15 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ। आरना थियेटर एवं एक्टिंग स्टूडियों, नई दिल्ली तथा डायट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आरना थियेटर एवं एक्टिंग स्टूडियो के प्रोड्यूसर एवं डायरेक्टर राकेश शुक्ल एवं डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य सहायक निर्देशक मिलन मंजोशी और सहायक निर्देशक दिनेश त्रिपाठी, रमेश भारद्वाज, कला क्राफ्ट प्रशिक्षक रजनी चौधरी, चंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य ने कहा कि इस तरह के ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का एक बेहतरीन मंच है। पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक विधाओं से जुड़ने से बच्चों का मानसिक और सर्वांगीण विकास होता है। मुख्य अतिथि ने कहा कि 15 दिनों तक चलने वाले इस विशेष कैंप में बच्चों को अभिनय, थियेटर की बारीकियों, संवाद अदायगी और मंच संचालन जैसी कलाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। नई दिल्ली के अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को थियेटर और सिनेमा की विधाओं से रूबरू कराया जाएगा। इस कैंप की मुख्य विशेषताएं ये है कि इस कार्यकाल में अभिनय और रंगमंच का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे इस कला का प्रयोग डीएलएड प्रशिक्षु अपने शिक्षण कार्य में करेंगे। कार्यक्रम के नोडल प्रवक्ता डॉ गोविन्द अलीग ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस समर कैंप का उद्देश्य प्रशिक्षुओं एवं शिक्षकों का सर्वांगीण विकास करना है। प्राचार्य के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में डॉ रविनाथ, कल्याण पाण्डेय, वर्षा पटेल, सरिता चौधरी आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर मो. इमरान खान, अमन सेन, शशि दर्शन त्रिपाठी, नवनीत, रमाकांत डीएलएड प्रशिक्षु ज्ञानेन्द्र पटेल, चन्दन मिश्रा, अमरेन्द्र  तिवारी, अरुण, सौरभ, नित्या द्विवेदी, मनीषा उपाध्याय, निशा शुक्ला, शिवशंकर, मनीष दुबे, इंद्रभान, सिद्धांत, अम्बिका आदि उपस्थित रहे।