लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।जारी बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-अज़हा का त्योहार सभी को मिल-जुलकर रहने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से प्रेम, शांति और सौहार्द के वातावरण को मजबूत करने की अपील भी की।मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह पर्व समाज में आपसी विश्वास और भाईचारे को और अधिक सुदृढ़ करेगा तथा प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।