*108 ईएमटीएस एवं 102 एमसीएस सरकारी एम्बुलेंस सेवाओं हेतु भर्ती प्रक्रिया शुरू।*

*देवरिया और जिले के आसपास 108 102 एंबुलेंस में भर्ती का बहुत बड़ा मौका।*
देवरिया। स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के अंतर्गत 102 एवं 108 एम्बुलेंस सेवाओं के लिए ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) एवं चालक पदों पर भर्ती प्रक्रिया 28 मई 2026 से शुरू हो रही है। यह भर्ती 28 मई से 31 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। चयन प्रक्रिया सीधे साक्षात्कार के माध्यम से की जाएगी।
ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) पद पर चयनित अभ्यर्थी आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करते हुए उन्हें सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे। इस पद के लिए अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट (बायोलॉजी) के साथ किसी भी विषय में स्नातक / एएनएम / जीएनएम / पीटीटी / बीफार्मा / अथवा 2 से 3 वर्षीय हेल्थकेयर से संबंधित डिप्लोमा/डिग्री होना आवश्यक है। आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 28 एवं 29 मई 2026 को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक महाराजा अग्रसेन कॉलेज ऑफ कॉमर्स, देवरिया (मेडिकल कॉलेज देवरिया के पास) में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
वहीं पायलट (एम्बुलेंस चालक) पद के लिए भी कुशल चालकों की भर्ती की जाएगी, जो आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस का सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन कर सकें। इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित है। साथ ही वैध ड्राइविंग लाइसेंस (LMV/कमर्शियल/HMV) तथा न्यूनतम 3 वर्ष का ड्राइविंग अनुभव अनिवार्य है। आयु सीमा 21 से 35 वर्ष रखी गई है। चालक पद हेतु साक्षात्कार 30 एवं 31 मई 2026 को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक उसी स्थान महाराजा अग्रसेन कॉलेज ऑफ कॉमर्स, देवरिया (मेडिकल कॉलेज देवरिया के पास) पर आयोजित किया जाएगा।
यह भर्ती 108 ईएमटीएस एवं 102 एमसीएस सरकारी एम्बुलेंस सेवाओं के संचालन हेतु निजी संस्था के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के लिए की जा रही है। सभी नियुक्तियां संस्था की मानव संसाधन नियमावली के अनुसार की जाएंगी।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षिक एवं आवश्यक दस्तावेज (मूल एवं छायाप्रति) तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।