कचहरी गेट पर कार हटाने को लेकर विवाद: प्रतापगढ़ में एडीएम की गाड़ी फंसी, सूचना मिलने पर यातायात पुलिस पहुंची
रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय
प्रतापगढ़ में कचहरी के एनआईसी गेट के बाहर गुरुवार दोपहर प्रयागराज नंबर की एक कार खड़ी होने से जाम लग गया। इस दौरान बाहर निकल रहे एडीएम की गाड़ी भी जाम में फंस गई। कार हटाने को लेकर मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर यातायात कर्मी मौके पर पहुंचे और कार को टोचन करने लगे। इस पर वहां मौजूद लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। टोचन करने के दौरान कार आगे बढ़ी और एक दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पर यातायात निरीक्षक मनोज यादव और सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अनुपम तिवारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बावजूद लोग हंगामा करते रहे और कार को वहां से हटाने नहीं दिया। बाद में पुलिस ने कार मालिक से सात सौ रुपए का जुर्माना वसूल किया और कार को मौके पर ही छोड़ दिया।