जनपद में पर्याप्त मात्रा में डीजल/पेट्रोल उपलब्ध—जिला पूर्ति अधिकारी
अम्बेडकरनगर 22 मई 2026। जिला पूर्ति अधिकारी ने सर्वसाधरण को सूचित किया है कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में डीजल/पेट्रोल उपलब्ध है।दिनांक 22 मई 2026 को जनपद में डीजल 1365 किलो लीटर एवं पेट्रोल 1295 किलो लीटर उपलब्ध है। कतिपय माध्यमों से यह संज्ञान में आया है कि पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल तथा डीजल की बिक्री निर्धारित मात्रा यथा रू0 500,1500 एवं 2000 आदि में की जा रही है। इस सम्बन्ध में अवगत कराना है कि तेल कम्पनी के सेल्स आफीसरों द्वारा अवगत कराया गया है कि उनके द्वारा इस प्रकार की कोई भी सीमा अध्यारोपित नहीं की गयी है तथा सभी पम्पों द्वारा ग्राहक की आवश्यकतानुसार पेट्रोल तथा डीजल की बिक्री की जा रही है।
वर्तमान वैश्विक उर्जा संकट को देखते हुए आम जनमानस से यह अपील की जाती है कि वे अपनी आवश्यकतानुसार ही ईधन की खरीद करें, साथ ही साझा परिवहन विकल्पों का प्रयोग करें। अनावश्यक रूप से ड्रम, पीपा या अन्य बर्तन में ईधन संग्रहित न करें। अनावश्यक रूप से भण्डारण एवं क्रय करते हुए पाये जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा एवं पेट्रोलिय एक्ट 1934 के तहत दण्डनीय कार्यवाही की जायेगी।