बीईओ हैसर ने साइकिल से  परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर  किया जागरूक

धनघटा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इधर बचाने की की गई अपील का असर जनपद में शिक्षा विभाग में भी दिखाई देने लगा। मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र से बीईओं ज्ञान चंद्र मिश्र ने साइकिल से विद्यालय का निरीक्षण करने निकले। जिसमें पहले कंपोजिट विद्यालय कटार सोयम पहुंचे। इसके पश्चात मलौली पहुंच कर निरीक्षण किये। साइकिल से साहब को देख शिक्षक व छात्र हतप्रभ रह गए। इसके पश्चात मलौली में छात्र शिक्षक व अभिभावकों को वाहन का प्रयोग कम करने व ईधन बचाने की शपथ दिलाते हुए जागरूक किये। बीईओ ज्ञानचंद मिश्र ने कहा कि नियमित साइकिल चलाने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है और ईंधन की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से कम दूरी तय करने के लिए साइकिल अपने की अपील करते हुए शिक्षकों से भी साइकिल से चलने की सलाह दी। खंड शिक्षा अधिकारी के साइकिल से निरीक्षण करने की चर्चा क्षेत्र में जगह-जगह हो रही है। इनके साइकिल से चलने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।