पुलिस ने गायब बच्चियों को ढूंढ कर परिजनों को सुपुर्द किया

पुलिस अधीक्षक बस्ती ् यशवीर सिंह ,अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती  श्यामाकांत के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सदर  सत्येन्द्र भूषण तिवारी निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री मोती चन्द थाना कोतवाली जनपद बस्ती के नेतृत्व में उ0नि0 अजय सिंह व उ0नि0 सभाशंकर मय हमराह थाना कोतवाली बस्ती 17.05.2026 को समय लगभग 19.08 बजे सूचना मिली थी दो नाबालिग लड़कियाँ 1. रागिनी पुत्री सत्यनरायण उम्र 9 वर्ष 2. दिव्या पुत्री चन्दु राजभर उम्र लगभग 10 वर्ष निवासीगण लौकिहवा थाना कोतवाली जनपद बस्ती एक साथ खेल रही थी सुबह 8.30 के आस -पास कहीं चली गईं। इस सूचना पर तत्काल मुझ प्रभारी निरीक्षक द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए मौके पर पहुँचा एवं थाने स्तर से अलग अलग टीम बनाकर उक्त लापता बच्चियों की खोज हेतु निर्देशित कर रवाना किया गया । मु0अ0सं0 218/2026 धारा 137(2) BNS थाना कोतवाली जनपद बस्ती मे पंजीकृत किया गया था । समय लगभग 22.00 बजे मुझ प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस फोर्स द्वारा उक्त बच्चियों को ढूढ़कर परिजनों को सुपुर्द किया गया तथा परिजनों द्वारा पुलिस टीम को बहुत बहुत धन्यवाद दिया गया ।