आजीवन सदस्यता कार्ड लेने पर दवा – इलाज हेतु 40% तक का आजीवन होगा इलाज -राहुल सिंह

 

बस्ती। राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह द्वारा जनपद बस्ती में “पत्रकार जनसेवा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल” के शिलान्यास की घोषणा को लेकर आज प्रेस क्लब बस्ती में एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि प्रस्तावित अस्पताल में आम जनमानस एवं पत्रकार बंधुओं को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क ओपीडी सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही अल्ट्रासाउंड एवं खून जांच पर 40 प्रतिशत तक की छूट तथा ऑपरेशन एवं दवाओं पर 25 प्रतिशत तक की विशेष छूट देने की पहल की गई है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह अस्पताल समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए वरदान साबित होगा तथा कम खर्च में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस जनहितकारी पहल का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में अभिषेक गौतम, सिकन्दर, मदन, दुर्गेन्द्र सम्राट, इंद्रसेन गौतम, सद्दाम हुसैन सहित सैकड़ों की संख्या में पत्रकार, अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने पत्रकारों एवं समाज के लोगों से इस पहल को सफल बनाने हेतु सहयोग एवं समर्थन देने की अपील भी की।