जनपद भ्रमण के दौरान पंचायती राज व अल्पसंख्यक कल्याण, तथा जिला पंचायत की योजनाओं की समीक्षा बैठक

*जनपद भ्रमण के दौरान पंचायती राज व अल्पसंख्यक कल्याण, तथा जिला पंचायत की योजनाओं की समीक्षा बैठक*

अम्बेडकरनगर।ओमप्रकाश राजभर पंचायती राज एवं वक्फ मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सर्किट हाउस में पंचायती राज विभाग, जिला पंचायत एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। सर्वप्रथम मंत्री का गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके उपरांत माननीय मंत्री जी द्वारा पंचायती राज विभाग के पंचायत भवन निर्माण, अंत्येष्टि स्थल निर्माण,पंचायत उत्सव भवन निर्माण एवं स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की समीक्षा की गई। मंत्री द्वारा निर्देश दिया गया कि पंचायत भवन एवं अंत्येष्टि स्थल का शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण सुनिश्चित करें।जिला पंचायत के 15 वित्त एवं राज्यवित की धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की गई।मंत्री द्वारा निर्देश दिया गया कि जिला पंचायत की अवशेष धनराशि के कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। मा. मंत्री द्वारा इस अवसर पर स्वास्थ्य सेंटर हेतु प्रस्तुत किये गए डीपीआर, पंचायत उत्सव भवन व अन्य नई परियोजनाओं की जानकारी ली गयी।
इस अवसर पर डीपीआरओ, जिला अल्पसंख्य कल्याण अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत उपस्थित थे।