भाजपा राज में महंगाई चरम पर, मोदी की विदेश नीति पूरी तरह फेल तेज नारायण पांडे ‘पवन’

 

पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ पूर्व मंत्री ने बोला हमला; कहा- जनता भुगत रही है सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है। महंगाई अपने चरम पर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पूरी तरह विफल साबित हुई है। जनता पर महंगाई की दोहरी मार पूर्व मंत्री ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही सरकार ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पहले रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए और अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।
हर वर्ग बेहाल, बढ़ रहे हैं खाद्य पदार्थों के दाम पवन पांडे ने कहा, “पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर माल ढुलाई पर पड़ता है, जिससे बाजार में खाद्य पदार्थों और जरूरी वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। आज व्यापारी, किसान, नौजवान और मध्यमवर्गीय परिवार दाने-दाने को मोहताज हैं, लेकिन सरकार को जनता की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है। विफल विदेश नीति का परिणाम प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह फेल हो चुकी है, जिसका खामियाजा आज देश और प्रदेश की जनता को भारी महंगाई के रूप में भुगतना पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर तालमेल न होने के कारण देश की अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है। सपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि इस दौरान पूर्व मंत्री के साथ मुख्य रूप से नि. महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, नि. महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव और प्रवक्ता राकेश यादव मौजूद रहे। साथ ही संजय सिंह, रियाज अहमद, प्रवीण राठौर, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल, व्यापार सभा अध्यक्ष शक्ति जायसवाल, युवराज सिंह, विजय यादव, अजय यादव, ऋतुराज सिंह, शाहबाज लकी, अनस खान, अंकित जायसवाल, मनीष गुप्ता और विशाल द्विवेदी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।