तृतीय सोपान स्काउट गाइड जाँच शिविर सोमवार से-जिला सचिव
बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती के तत्वाधान में स्काउट भवन गांधीनगर बस्ती के प्रशिक्षण हाल में तृतीय सोपान जांच शिविर का आयोजन सोमवार दिनांक 11 से 15 मई की अवधि में किया गया है जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों से प्रतिभागी जाँच शिविर में प्रतिभाग करेंगें, जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती सुषमा यादव के नेतृत्व में चलने वाले पांच दिवसीय शिविर में एडल्ट रिसोर्स स्काउट डॉ हरेंद्र प्रताप सिंह, एडल्ट रिसोर्स गाइड डॉ सुरभि सिंह, जिला कमिश्नर स्काउट हरीराम बंसल, जिला आयुक्त गाइड संधिला चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, जिला सचिव लीडर ट्रेनर डॉ कुलदीप सिंह, संयुक्त जिला सचिव डॉ अपर्णा भारद्वाज, मुख्यालय आयुक्त स्काउट आज्ञाराम वर्मा, मुख्यालय आयुक्त गाइड मुस्लिमा खातून, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड लीडर ट्रेनर सत्या पांडेय, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सहायक लीडर ट्रेनर अजय कुमार वर्मा, स्काउट मास्टर प्रशिक्षक अमरचंद वर्मा, स्काउट मास्टर प्रशिक्षक बहरैची प्रसाद, ट्रेंनिग कॉन्सलर स्काउट अनूप कुमार सिंह, ट्रेंनिग काउन्सलर स्काउट दीपक कुमार आदि की सहभागिता रहेगी।