ब्लाक प्रमुख व बीडीओ के पहल से ग्राम पंचायतों में नाद लगाकर भरा जा रहा पानी

* पशु-पक्षियों को लू व गर्मी से बचाव के लिये गांवों में लगाये जा रहे नाद

• ब्लाक प्रमुख व बीडीओं के पहल की हो रही प्रशंसा

कुदरहा, बस्ती। गर्मी में पशु-पक्षियों के प्यास बुझाने के लिये ब्लाक प्रमुख व बीडीओं ने ग्राम पंचायतों में नाद लगा कर पानी भराने की पहल ग्राम पंचायतों में शुरु हो गया है। इससे हीटवेब व पशुआ हवा से बेजुबानों को राहत मिलेगा।

       ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे व खण्ड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने सचिव व ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर गांव में नाद रखवा कर पानी भराने के निर्देश दिये थे। ग्राम सचिवों में तत्परता दिखाते हुए लगवाना शुरु कर दिये और अधिकांश जगह रख भी दिया गया।

       ब्लाक प्रमुख श्री दुबे ने कहा कि गर्मी में पशु पक्षियों को बहुत राहत मिलेगा। पिछले वर्ष अधिकांश पक्षी गिर गयी और कईयों ने जान भी गवा दी थी। इस नेक काम में सभी लोग मिल कर कार्य करे। 

          बीडीओं आलाेक कुमार पंकज ने बताया कि सभी ग्राम पंचायत व राजस्व गावों में स्थायी तौर पर लगना है। साठ पीस आज भी आया है। अधिकतर स्थानों पर लगवा दिया गया है। शेष गांवों भी लग रहा है।