ईश्वर पर विश्वास करें, नहीं रुकेगा कोई कार्य-डाॅ.धरणीधर जी महाराज
जितेन्द्र पाठक
सन्तकबीरनगर। विकास खंड बघौली के अंतर्गत ग्राम सभा उतरावल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में अयोध्या धाम से आए कथा प्रवक्ता डॉ धरणीधर जी महाराज ने कहा कहा कि ईश्वर के ऊपर पूरा भरोसा करिए कि अगर तुम ईश्वर के प्रति समर्पित रहेंगे तो वह आपके किसी भी कार्य को रुकने नहीं देंगे। सबसे बड़ी समस्या यह है कि कभी हमें विश्वास होता है तो कभी नहीं। विश्वास में सबसे बड़ी बात यह है कि जो भी कुछ जीवन में घटित होता है, अर्थात अच्छा या बुरा। एक बात अवश्य समझ लें कि भगवान ने आपके लिए अच्छा ही किया है, बुरा नहीं। भगवान के भक्त कभी किसी से शिकायत नहीं करते।डाॅ.धरणीधर जी महाराज ने कहा अपने कर्म को ईमानदारी से करते चले जाइए। जो होता चला जाए, उसे ठाकुर जी की मर्जी समझकर स्वीकार करिए। भगवान से कभी यह प्रश्न मत करिए कि उनके साथ ऐसा क्यों हुआ। जब आप यह प्रश्न करते हैं तो उसी समय आपको भगवान पर संदेह होता है कि वह है कि नहीं। जो जीव भगवान पर दृढ़ विश्वास करता है, ईश्वर उसे कभी अकेला नहीं छोड़ते। जिस दिन आप ठाकुर जी के हो जाएंगे, उस दिन पूरा संसार आपका हो जाएगा। हमेशा अपने भगवान पर पूरा भरोसा रखे। गुरु, ब्राह्मण, संत और भगवान सभी हृदय से प्रसन्न होते हैं, न कि आपकी की गई व्यवस्था से। । जीवन में विनम्रता बहुत महत्वपूर्ण है।माखन लीला, गोवर्धन धारण और कंस के अत्याचारों से पंचतत्व की अशुद्धि तथा भगवान द्वारा उनके शुद्धिकरण का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इसमें तृणावर्त वध से वायु, मृदा भक्षण से धरती, कालिया नाग के दमन से जल, व्योमासुर वध से आकाश और अग्नि पान से अग्नि तत्व के शुद्धिकरण का उल्लेख किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान राधेश्याम राय,शशिकला राय, मधुसूदन राय,अनिरुद्ध राय, रामजीत राय,राधेश्याम राय, घनश्याम राय,बैजनाथ राय,दुर्गेश चंद्र पाण्डेय,रामनरेस राय,राकेश राय,मणिन्द्र पाण्डेय,फूलचंद राय, राजेंद्र राय,राम किशुन राय,रमेश राय,कोइल यादव,रिंकु राय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।