मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्काउट गाइड टीम की रही सहभागिता

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्काउट गाइड टीम की रही सहभागिता

 

बस्ती। मण्डलायुक्त बस्ती अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षा मित्र सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान स्काउट गाइड बैंड पार्टी, कलर पार्टी, वालंटियर्स की सहभागिता जिला मुख्यायुक्त स्काउट गाइड/ जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/ उपाध्यक्ष स्काउट गाइड बस्ती अनूप कुमार के नेतृत्व में रही। उल्लेखनीय है कि मा. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शिक्षा मित्र सम्मान समारोह का मुख्य कार्यक्रम गोरखपुर में आयोजित था और प्रत्येक जनपद में इसका सजीव प्रसारण और सम्मान समारोह किया जाना था जो राजकीय इण्टर कालेज के सभागार में आयोजित था, जिलाधिकारी/ अध्यक्ष स्काउट गाइड श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना, नोडल अधिकारी स्काउट गाइड/ मुख्य विकास अधिकारी बस्ती सार्थक अग्रवाल, सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त बस्ती मण्डल सुषमा यादव, जिला सचिव लीडर ट्रेनर कुलदीप सिंह, संयुक्त सचिव स्काउट गाइड बस्ती अपर्णा भारद्वाज के निर्देश पर गाइड बैंड पार्टी, वार्डेन माधुरी त्रिपाठी के निर्देश पर कलर पार्टी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त लीडर ट्रेनर सत्या पाण्डेय, ब्लाक गाइड कैप्टन वंदना मिश्रा, ब्लाक स्काउट मास्टर बीपी आनंद, स्काउट मास्टर रोहित लाल यादव, स्काउट मास्टर नन्द किशोर चौधरी, स्काउट मास्टर राजीव शरण चौधरी, ट्रेंनिग काउन्सलर गाइड चाँदनी आदि की सहभागिता रही, कार्यक्रम का संचालन स्काउट गाइड आजीवन सदस्य आशीष श्रीवास्तव ने किया।