06 मई को बाबुल का आंगन बनेगा गंेद घर मैदान

06 मई को बाबुल का आंगन बनेगा गंेद घर मैदान

200 श्रमिक बेटियों का सम्पन्न होगा सामूहिक विवाह

बहराइच 05 मई। सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी ने बताया कि श्रम विभाग बहराइच द्वारा 06 मई 2026 को गेंद घर के मैदान में देवीपाटन मंडल के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों एवं अविवाहित महिला निर्माण श्रमिकों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया जायेगा। इस अवसर पर अधिकतम 200 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया जायेगा। सभी पात्र श्रमिकों को रू. 85000/- की धनराशि हितलाभ के रूप में प्रदान की जायेगी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः