कुदरहा, बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पश्चिम बंगाल व असम में शानदार प्रदर्शन तथा असम में प्रचंड बहुमत मिलने की खुशी में कुदरहा कस्बे में ब्लाक प्रमुख अनिल दूबे के नेतृत्व में लोगो को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते बाजार में नारे लगाते हुए लोगों को जीत की बधाई दी। जुलूस में कस्बे के लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और पार्टी के पक्ष में नारेबाजी की।
कार्यक्रम में बस्ती के पूर्व सांसद एवं असम प्रदेश के प्रभारी रहे हरीश द्विवेदी के नेतृत्व को सराहा। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि यह जीत केंद्र सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के विश्वास का परिणाम है। पार्टी लगातार जनहित के कार्यों को आगे बढ़ा रही है, जिसका लाभ देश के हर वर्ग को मिल रहा है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान इंद्रकुमार चौधरी, अमित शुक्ला, विजय यादव, अजय पाल, प्रदुम्न शुक्ला, मनोज त्रिपाठी, मनोज पासवान, अजय पाल, पंकज पाडेय सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।