पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन, सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन, सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

अम्बेडकरनगर।पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाईन सभागार कक्ष में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी/पूर्वी), समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं पुलिस कार्यालय सहित समस्त शाखाओं के प्रभारी आदि अधिकारी सम्मिलित हुए।

 

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने, शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर कठोरतम कार्यवाही, आईजीआरएस के आवेदकों से स्वयं वार्ता करके फीडबैक लेने एवं थानों पर नियमित रात्रि गणना की जाए। पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क रहेगी।

पुलिस अधीक्षक ने गौकशी के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चोरी और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिए। बीट पुलिसिंग और भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया गया जिसका उदेश्य जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना और पुलिस व्यवस्था को पारदर्शी व उत्तरदायी बनाना हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा डग्गामार वाहनों पर कार्यवाही तथा ट्रैफिक व्यवस्था को सूचारु रुप से संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

शासन द्वारा दिए गए आदेशों/निर्देशों से अवगत कराया गया और कड़ाई से पालन करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया।