कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा नामित मंडली टास्क फोर्स एलबी यादव का दिनांक 2 मई जीई- 2026 को जनपद बहराइच में हुआ आगमन 

कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा नामित मंडली टास्क फोर्स एलबी यादव का दिनांक 2 मई जीई- 2026 को जनपद बहराइच में हुआ आगमन

कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा नामित मंडली टास्क फोर्स अधिकारी अपर कृषि निदेशक चावल उत्तर प्रदेश कृषि भवन लखनऊ श्री एलबी यादव का दिनांक 2 मई जीई- 2026 को जनपद बहराइच में आगमन हुआ l अपर कृषि निदेशक चावल श्री एलबी यादव द्वारा सर्वप्रथम ग्राम पंचायत रिठौरा विकासखंड जरवल में प्रगतिशील कृषक श्री अजय वर्मा के इंटरक्रॉपिंग फसल उर्द और गनना शहफसली खेती का निरीक्षण किया गया l फसल अच्छी पाई गई l उन्होंने जनपद के किसानों से जायद में खाली पड़े खेतों में शहफसली खेती कर अपनी आय बढ़ाने के सुझाव दिए l इस अवसर पर अपर जिला कृषि अधिकारी बहराइच श्री ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ,वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप बी श्री सत्येंद्र कुमार तिवारी, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर श्री अरुण कुमार यादव एवं सभी एटीएम उपस्थित रहे l इसके बाद अपर कृषि निदेशक चावल उत्तर प्रदेश कृषि भवन लखनऊ द्वारा कृषि भवन बहराइच पहुंचकर मंडल के समस्त जिलों के उपनिदेशक कृषि ,जिला कृषि अधिकारीयो, जिला कृषि रक्षा अधिकारियों भूमि संरक्षण अधिकारियों के साथ मंडल में कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि योजनाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए l इस अवसर पर जनपद बहराइच के उपनिदेशक कृषि श्री विनय कुमार वर्मा ,जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्रीमती प्रिया नंदा ,जिला कृषि अधिकारी बहराइच श्री सूबेदार यादव ,भूमि संरक्षण अधिकारी बहराइच डॉक्टर सौरभ वर्मा, जनपद श्रावस्ती के उप कृषि निदेशक श्री सुरेंद्र चंद्र चौधरी , जिला कृषि अधिकारी श्रावस्ती श्री बलजीत बहादुर वर्मा, जनपद बलरामपुर के उपनिदेशक कृषि श्री श्याम नारायण राम , जिला कृषि अधिकारी बलरामपुर श्री उपेंद्रनाथ खरवार एवं जनपद गोंडा के उपनिदेशक कृषि श्री प्रेमकुमार ठाकुर ,जिला कृषि अधिकारी गोंडा श्री चंद्र प्रताप सिंह एवं संयुक्त कृषि निदेशक देवीपाटन मंडल गोंडा के प्रतिनिधि श्री शिव शंकर चौधरी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे lदिनांक 3 मई -2026 को अपर कृषि निदेशक चावल उत्तर प्रदेश कृषि भवन लखनऊ द्वारा जिले में कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के अंतर्गत अनुदान पर वितरित किए गए कृषि यंत्रों की समीक्षा की गई l इसी क्रम में वे श्री रामचंद्र पांडेय निवासी ग्राम पंचायत धरसवा विकासखंड चित्तौरा जनपद बहराइच के यहां पहुंचे, जिनके द्वारा वर्ष 2025-26 में सब मिशन आन एग्रीकल्चर मैंकेनlईनाइजेशन योजना अंतर्गत हाईटेक हब for कस्टम हायरिंग सेंटर देखा l उप कृषि निदेशक बहराइच श्री विनय कुमार वर्मा ने बताया कि श्री रामचंद्र पांडेय द्वारा 100 लाख की लागत का हाईटेक हब for कस्टम हायरिंग सेंटर ऑनलाइन बुक किया गया तथा चयनित होने पर श्री राम कुमार पांडेय द्वारा योजना के अंतर्गत ट्रैक्टर, शरब मास्टर, कंबाइन हार्वेस्टर लेजर लैंड लेबर, न्यूमेटिक प्लांटर, राउंड बेलर ,सुपरसीडर एवं अन्य कृषि यंत्र लिया गया है जिस पर मूल्य का 40% अनुदान के रूप में कृषक को रुपए 3990200/ अनुदान डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है, जिसका उपयोग कृषक द्वारा स्वयं एवं आसपास के किसानों को सस्ते दर पर किराए पर देकर अन्य कृषकों को भी लाभान्वित करने का निर्देश श्री राम कुमार पांडेय को दिया गया l अपर कृषि निदेशक चावल उत्तर प्रदेश कृषि भवन लखन द्वारा जनपद एवं मंडल के समस्त कस्टम हायरिंग सेंटर फॉर्म मशीनरी बैंक तथा एग्री ग्रेटर यंत्रों से लाभान्वित कृषकों तथा कृषक उत्पादक संगठन को निर्देश दिया कि भारत सरकार की मनसा अनुसार यंत्रों का उपयोग स्वयं करें तथा अपने आसपास के किसानों को कम किराए पर उपलब्ध कराकर आय अर्जित करें तथा दिए गए निर्देशानुसार अभिलेख भी तैयार रखें जिससे कोई भी अधिकारी फील्ड विजिट के दौरान आपसे अभिलेख मांग कर उसका निरीक्षण कर सकता है l इसके बाद अपर कृषि निदेशक चावल उत्तर प्रदेश द्वारा विकासखंड चित्तौरा के ग्राम नगरौर निवासी श्री अफसर अली के यहां लगे सोलर पंप का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए l इसके बाद उनके द्वारा विकासखंड तेजवापुर की ग्राम पंचायत भट्टपूर्वा के

टॉप 10 यूरिया बायर कृषक श्री जिया उल हक के प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया l इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि श्री विनय कुमार वर्मा ,जिला कृषि अधिकारी बहराइच श्री सूबेदार यादव उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कैसरगंज श्री शिशिर कुमार वर्मा अवर अभियंता कृषि श्री नितिन कुमार, विकासखंड चित्तौरा के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप बी श्री गणेश दत्त शर्मा तथा न्याय पंचायत मासिहाबाद के प्राविधिक सहायक ग्रुप सी सहित अन्य कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे l